धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवनामांकित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा एवं उप प्रधानाचार्य कृष्णा बिस्वास ने अभिभावकों के साथ दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। परीक्षा विभाग प्रमुख दिव्या गार्डी ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षक विप्लव दास, शताब्दी मुखर्जी समेत अन्य ने विभिन्न जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...