सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
धनबाद, मई 22 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह धनबाद में सीबीएसई आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन हुआ। अनुभवात्मक शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन स्वागता बनर्जी उप प्राचार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा व रीमान सोमेन चटर्जी एचओडी ह्यूमैनिटीज क्रेसेंट पब्लिक स्कूल ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने किया। शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल में नवाचार लाने तथा विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं रचनात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.