धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य में स्कूल की छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान, सीनियर बालक वर्ग में तृतीय स्थान, सीनियर बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया। स्कूल में छात्रों ने खुशी मनाई। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने विजेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...