चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- चक्रधरपुर। सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की चक्रधरपुर शाखा द्वारा सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त भारत संकल्प महा-अभियान के प्रति जागरूक अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के फादर एस पुथुमय राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बी के मनी ने बच्चों को अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, सकारात्मक और योगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के फादर ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नशामुक्त वातावरण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Hathras News: नशामुक्ति की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने दिया ज...