देहरादून, अप्रैल 27 -- सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि को स्कूल का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सोमवार को  सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेवेन्यू सर्विस इनकम टैक्स आशीष त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के क्वॉयर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कक्षा चार की शिवण्या को प्रथम, अरनव राणा को द्वितीय व शनय अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त किया। अरनव राणा को पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सर्वोत्तम स्थान व ऑल राउंडर का खिताब भी दिया गया। कक्षा पांच के शौर्य ग्रोवर को प्रथम, अयान जैन द्वितीय, विजयादित्य जयकुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सात्विक छ...