देहरादून, जून 3 --  सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और बैंड परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। आईटीबीपी के जवानों के बैंड परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सेंट जार्ज कालेज वार्षिक मेले में मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय की ओर से उन्हें पौधा और स्कूल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ के बम्पर पुरस्कार थे। प्रथम पुरस्कार कार विजेता कक्षा 6 ब के विराज पटेल को मिली। दूसरे पुरस्कार के रूप में विद्यालय की अध्यापिका चित्रा रानी को बाइक मिली। आइफोन 17 प्रो विद्यालय की ही अध्यापिका गीतिका खन्ना को मिला। चौथे पुरस्कार के रूप में उप-प्रधानाचार्य ब्रदर...