सेंट कबीर अकादमी के छात्र सम्मानित
देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सेंट कबीर अकादमी, मियांवाला के तीन विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों ने भारत में मेरा शहर का स्टेशन कैसा विकसित होगा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सृष्टि कठैत ने स्वर्ण, सारा कुंवर ने रजत और दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मंडल रेल प्रबंधक विनीता भी मौजूद रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- देहराद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.