कानपुर, जून 13 -- कानपुर। एडॉप्ट फाउंडेशन बर्रा आठ बस्ती के स्कूल में संत एंथोनी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बस्ती के सभी परिवारों को भोजन दिया गया। फादर आनंद कुमार जॉन ने आशीर्वाद दिया। संस्था की चेयरपर्सन मरियम मैकार्टिस ने बताया कि सेंट एंथोनी के पर्व को पूरा विश्व 13 जून को मनाता है। इस मौके पर मनोज मैकार्टिस, नितिन कुमार, प्रशांत कुमार, ममता, संगीता, पूजा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...