गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा के महत्व को बताया। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हरिओम गुप्ता ने विद्यार्थियों को इग्नू की ओर से संचालित प्रमुख पाठ्यक्रमों, शैक्षिक गतिविधियों एवं अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। संचालन सहायक समन्वयक प्रो. जेके पाण्डेय ने किया। इग्नू की अकादमी काउंसलर डॉ. श्वेता जॉनसन ने छात्र-छात्राओं का परिचय कराया। इस मौके पर प्रो. अतुल कुमार सिंह, इग्नू में अध्ययन केंद्र के ...