शामली, अगस्त 14 -- हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जबकि छात्रों ने देशभक्ति से जुड़े संदेशों को नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। शुक्रवार को एडमिन इंचार्ज पवन वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीज पर्व और भारतीय संस्कृति से जुड़े आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। वहीं, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने शहीदों के बलिदान, देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर प्रेरणादायक नारे लिखे। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह भी पढ़ें- नोबल पब्लिक स्कूल...