कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल पड़ी है। भाजयुमो के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सेंट्रल स्टेशन से रवाना होते समय दावा किया है कि अबकी बार युवा पश्चिम बंगाल में फतह करने के साथ ही कमल खिलाकर लौटेंगे। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने टीम को गुलदस्ता देने के साथ वियजी भव की बात कह रवाना किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब उस बिहार की ओर देख रही है, जो कभी जंगलराज के लिए जाना जाता था लेकिन आज विकास की राह पर है। शिवेंद्र सिंह,​ शिखा मिश्र, ​मुकुल द्विवेदी, ​गौरव अग्रहरि,​ मधुर अग्निहोत्री, ​आलोक रंजन दिवाकर को विदाई देकर ट्रेन में बैठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...