चाईबासा, दिसम्बर 5 -- चाईबासा। सदर अस्पताल परिसर में सेंट्रल स्टरलाइजेशन सप्लाई डिपार्टमेंट का भवन बनकर तैयार है। भवन में लॉन्ड्री के अलावा एमजीपीसी यूनिट, गैस सप्लाई और स्टाफ के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त भवन में सदर अस्पताल के सारे बेडशीट, बिस्तर और कपड़ों की धुलाई होगी। साथ ही सभी इक्यूमेंट की साफ-सफाई भी होगा। सभी वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई यही से होगा और स्टाफ के लिए कैंटीन भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेडशीट और कपड़ों को धोने के लिए करोड़ों रुपये की लागत वाली मशीन मंगवाई जा रही है। एक घंटे में बेडशीट और अन्य कपड़ों की ढुलाई के साथ आयरन कर मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त मशीन के लगने से दो-दो दिन तक बेडशीट की धुलाई की समस्या खत्म हो जाएगा। हर दिन मरीजों ...