कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले महीने सेंट्रल स्टेशन से नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले की जांच में जुटी जीआरपी ने सुरागरशी पर भोपाल के एक गांव में दबिश दी। हालांकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। जांच में यह भी पता चला है कि बच्ची की मां और अपहर्ता दोनों ही कानपुर देहात के रहने वाले हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। औरंगाबाद, मंगलपुर, कानपुर देहात निवासी अनुजा पति से विवाद के बाद तीन बेटियों को लेकर शनिवार शाम को स्टेशन पहुंची थी। उसकी नौ साल की बच्ची का एक अधेड़ ने अपहरण कर लिया था। बच्ची तो दूसरे दिन स्टेशन से मिल गई थी, लेकिन आरोपी और मोबाइल का पता नहीं चला है। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि पुखरायां का रहने वाले आरोपी का न तो मकान है और न ही उसके मां-बाप हैं। झांसी में उसके खिलाफ...