सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो सेक्शन को परखने पहुंची सीएमआरएस टीम
कानपुर, जून 11 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियों का जायजा लेना गुरुवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की चार सदस्यीय टीम ने पहुंची। टीम को 11 जून से 13 जून तक मेट्रो ट्रैक, स्टेशन, टनल, रिसीविंग सब-स्टेशन और यात्री सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना है। यह टीम कमीबेशी देखकर मेट्रो इंजीनियरों से बात करेगी और विस्तृत रिपोर्ट सीएमआरएस को देगी। इसके बाद सीएमआरएस कानपुर आकर नए सेक्शन की सुरक्षा और संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखेंगे। उनकी हरी झंडी के बाद दक्षिण से मेट्रो की कनेक्टिविटी शुरू होगी। तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक और सिविल विभाग से जुड़े तकनीकी मानकों की गहन जांच करेगी। इससे पहले उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.