नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के 'ग्रीन लंग्स' कहे जाने वाले सेंट्रल रिज से विदेशी और नुकसानदायक प्रजातियों के पेड़ों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार के वन विभाग के उस प्रस्ताव पर सहमति जताई, जिसमें कहा गया कि नीम, बरगद, पीपल, जामुन और अमलतास जैसे पेड़ों के लिए जगह बनाने के लिए 'विलायती कीकर', बबूल और यूकेलिप्टस जैसी नुकसानदायक प्रजातियों के पेड़ों को जड़ से उखाड़ना जरूरी है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि यह कार्य 'दिल्ली इको-रेस्टोरेशन प्लान 2026-30' के तहत होगा और इसकी निगरानी 'दिल्ली रिज प्रबंधन बोर्ड' करेगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि विभाग एक अंतरिम अनुपालन रिपोर्ट सौंपेगा और एफआरआई के निदेशक इस ...