मेरठ, अगस्त 31 -- सोमवार को मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने सेंट्रल मार्केट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से सेंट्रल मार्केट की व्यावसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु विशेष राहत योजना का अनुरोध किया। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और पीआरडी विभाग की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट भी उनके समक्ष प्रस्तुत की गई।इसके साथ ही उन्होंने मेरठ शहर की बहुप्रतीक्षित जीवनरेखा मानी जाने वाली इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को लेकर चर्चा की। ​सेंट्रल मार्केट की...