मेरठ, अप्रैल 16 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर 2 में महिलाओं के साथ धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि धरना स्थल पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।महिलाओं के बीच धरना स्थल पर शादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। धरना स्थल पर हो रही गतिविधियों पर पहली नजर रखी जा रही है। खुफिया एवं पुलिस कर्मियों की सूचना के बाद थाना नौचंदी प्रभारी धरना स्थल पर आए और महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित करके कांग्रेस नेत्र रीना शर्मा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लेकर नौचंदी थाना चली गई। यह भी पढ़ें- मेरठ : सचिन समेत तीन हिरासत में, टल गई पदयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...