मेरठ, अप्रैल 3 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को दाखिल की जाने वाली विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने के लिए आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को दिनभर दौड़ते रहे। छुट्टी के दिन भी परिषद कार्यालय को खोला गया। सर्वे के लिए लगाई गई परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सेंट्रल मार्केट के साथ ही शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्या 7 के सभी 13 सेक्टरों को खंगाला। आवंटियों के घर पहुंचकर मकान के नक्शे चेक किए। टीम ने व्यापारियों द्वारा तोड़े जा रहे सेटबैक को भी देखा और रिपोर्ट तैयार की। शाम तक सर्वे करके सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। परिषद सूत्रों ने बताया कि विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी है।शास्त्रीनगर सेंट...