मेरठ, मार्च 24 -- सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होगी। यह जानकारी याचिकाकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने दी। उन्होंने बताया कि उनके अधिवक्ता तुषार जैन ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले का मेंशन किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला एवं जस्टिस विजय विश्नोई ने मामले की सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है। तुषार जैन ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना किए जाने और सेंट्रल मार्केट प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्यवाही न किए जाने की जानकारी दी थी। दूसरी तरफ सुनवाई तिथि तय होने के बाद परिषद अधिकारियों ने भी अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मेरठ सर्किल से पूरी रिपोर्ट तैयार क...