मेरठ, अप्रैल 24 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में आवास विकास परिषद ने व्यापारियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। परिषद की 8 टीम भवनों पर नोटिस चस्पा कर रही हैं। नोटिसों के साथ सेटबैक तोड़ने के लिए नक्शा भी मुहैया करा रही हैं। नोटिसों में सेटबैक तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर व्यापारी खुद सेटबैक नहीं तोड़ेंगे तो परिषद अवैध निर्माण तोड़ेंगे और उसका खर्चा व्यापारियों से लिया जाएगा। विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सेटबैक पर हुए अवैध निर्माण तोड़ने के लिए दो महीने का समय दिया है। इस मामले में 14 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट: आला अधिकारियों की हरी झंडी के इंतजार में अटके नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.