मेरठ, अप्रैल 8 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोट में आज सुनवाई होगी। आवास एवं विकास परिषद ने कोर्ट के आदेश के बाद 44 भवनों को बुधवार को सील कर दिया। कोर्ट को आदेश के अनुपालन से अवगत कराया जाएगा। हालांकि 859 अवैध निर्माणों में से अभी भी 450 से ज्यादा भवनों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। गुरुवार को भी व्यापारियों की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लगी रहेगी। कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए व्यापारियों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। गत 2 अप्रैल को हुई सुनवाई में आवास एवं विकास परिषद ने अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें बताया गया था कि अवैध निर्माण के लिए चिह्नित किए गए 860 भवनों में से कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 को गत 25 अक्टूबर 2025 में ध्वस्त किया जा चुका है, बाकी बचे 859 अवैध निर्माणों में से फिलहाल 501 अवैध निर्माण शेष बचे हैं। रिपोर्ट मे...