मेरठ, नवम्बर 12 -- सेंट्रल मार्केट को बाजार स्ट्रीट का दर्जा दिए जाने के लिए मेडा की स्पेशल बोर्ड बैठक जल्द बुलाई जा सकती है। मेडा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड बैठक में सेंट्रल मार्केट को बाजार स्ट्रीट का दर्जा दिए जाने के लिए मास्टर प्लान 2031 में इस प्रावधान को शामिल करना होगा। मेडा सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह बोर्ड बैठक होगी। हालांकि अभी तक आवास एवं विकास परिषद की बोर्ड बैठक में ये मामला ले जाया नहीं गया है। इससे पहले ही मेडा इस पर अपनी मुहर लगाने जा रहा है। आवासीय भूखंडों पर भू उपयोग परिवर्तन करके अवैध रूप से विकसित की गई सेंट्रल मार्केट को सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्त करने के आदेश दिए हुए हैं। इस क्रम में परिषद ने कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 को गत 25 अक्टूबर को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा बाकी 31 कॉम्पलेक्स पर भी ध्वस्तीकरण की तलव...