मेरठ, मई 1 -- सेंट्रल मार्केट मामले में आवास विकास परिषद द्वारा सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण तोड़ने के नोटिस चस्पा करते ही व्यापारियों ने सेटबैक खाली करने का काम तेज कर दिया है। परिषद अधिकारियों के मुताबिक अब तक 23 भवनों के सेटबैक क्लियर हो चुके हैं और 52 भवनों में सेटबैक खाली होने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि नोटिस के बाद सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण हटाने के काम में तेजी आई है। पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा और व्यापारियों ने सेटबैक खाली कराने का काम शुरू करा दिया है। 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 भवनों पर सेटबैक कब्जाकर किए गए अवैध निर्माणों को तोड़कर उन्हें दो महीने में खाली कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए कोर्ट ने नोटिस चस्पा करने और व्यापारियों को स्वयं सेटबैक तोड़ने के लिए 15 दिन का समय देने को कहा ...