सेंट्रल मार्केट : सात दिन का अल्टीमेटम खत्म, अब फिर चलेगा बुलडोजर
मेरठ, जून 30 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में सेटबैक खाली करने के लिए दिया गया सात दिन का अल्टीमेटम खत्म हो गया है। अब परिषद ने फिर से बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को स्वयं सेटबैक खाली करने का बहुत समय दिया जा चुका है। अगर सेटबैक खाली नहीं होंगे तो परिषद को फिर से कार्रवाई करनी पड़ेगी। अभी तक केवल 120 भवनों के ही सेटबैक खाली हो सके हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होनी है। इससे पहले परिषद को सेटबैक खाली कराने हैं। गत 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने शास्त्रीनगर के आवासीय भवनों के सेटबैक कब्जाकर किए गए अवैध निर्माणों को हटाकर सेटबैक खाली कराने के आदेश दिए थे। 859 भवनों में से परिषद 44 पर सील लगा चुका है और बाकी बचे 815 भवनों के सेटबैक खाली कराए जाने के लिए नोटिस देकर एक बार बुलडोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.