मेरठ, जून 12 -- शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में चल रहे धरना स्थल के पास गुरुवार को महिलाओं ने छबील लगाई एवं राहगीरों को शीतल जल वितरित किया। दूसरी ओर, महिलाएं आवास विकास पहुंचीं और अधिकारियों से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में अर्पित मोघा, अनिल गुप्ता, राधा गुप्ता, शालू शर्मा, अंजना जैन शामिल रहीं। आवास विकास के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा गया। महिलाओं को अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला। महिलाओं ने कहा कि वह अपने घरों और व्यापार से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा समाधान निकलने तक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेंगी।दूसरी यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : शास्त्रीनगर की महिलाएं पहुंचीं आवास विकास, बताईं समस्याएं ओर, सेक्टर तीन एवं चार की महिलाओं का शांति धरना प्र...