मेरठ, अगस्त 10 -- सेंट्रल बैंक में नौकरी दिलाने के आठ लोगों से 40.80 लाख रुपये ठग लिए। दिए गए तीन माह में जब नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो सभी ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर उनसे लाठी डंडे से मारपीट का प्रयास किया गया। उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर थाना मेडिकल पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मेडिकल के जागृति विहार निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिवशक्ति विहार निवासी परेमश त्यागी उनसे सेवायोजन कार्यालय में मिले। बताया कि सेंट्रल बैंक में सब स्टाफ की नियुक्ति वह करा सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने अपने बेटे व संबंधियों की नियुक्ति कराने को परेमश त्यागी से बात की। उन्होंने अपने घर बुलाकर बेटे देव त्यागी व अर्पित से सभी के आवेदन फार्म भरवाए। नियुक्ति कराने की एवज ...