रांची, मई 24 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा एक निजी होटल में राष्ट्रव्यापी मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक राज कोकिल एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रवि चंद्र गोयल मौजूद रहे। शिविर में 45 से अधिक ऋणकर्ताओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, जिनकी कुल राशि 102 करोड़ रुपए रही। मौके पर केवाईसी, बीमा, बचत खाता, सामाजिक सुरक्षा, ऋण सूचना एवं यूआरसी समेत कई विशेष सेवा डेस्क लगाए गए। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ बैंक के संस्थापक सोराबजी पोचखानवाला को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बैंक की योजनाओं पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति भी दी गई। ...