सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, हिप्र। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सीवान मुख्य शाखा में शुक्रवार को नवीनीकरण के बाद भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक के आंचलिक प्रबंधक राजीव रंजन सिन्हा ने एनआरआई डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से जिले के विदेशों में कार्यरत ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में त्वरित और विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, मुख्य प्रबंधक शशि कपूर, क्रेडिट अधिकारी अभिमन्यु कुमार सहित बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद जोनल हेड ने प्रतिष्ठित ग्राहकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान ग्राहकों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ग्राहकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध ...