रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने झारखंड लघु उद्योग संघ, रांची में राष्ट्रव्यापी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को 52 करोड़ के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त लगभग 45 करोड़ के एमएसएमई लीड जुटाए गए। कार्यक्रम में झारखंड लघु उद्योग संघ, रांची के अध्यक्ष अरविंद कुमार, रणधीर शर्मा सहित संघ के सम्मानित प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- उद्योग कार्यालय में एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...