देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 21 दिसंबर को अपना 115 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में 15 से 19 दिसंबर तक स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून और अन्य शाखाओं ने स्कूलों में चित्रकारी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विशेष कार्यक्रम सेंट इंटेलिका थीम के साथ सनातन धर्म बन्नू स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य राजेश चन्द्र शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख रामप्रमोद आनंद, शाखा प्रमुख रेसकोर्स कृतिका ढींगरा, शिक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजेश चन्द्र शर्मा ने बैंक की पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्ता...