नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने विकास लक्ष्य को पूरा करने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान पूरे देश में 150 शाखाएं खोलने और अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1,400 की वृद्धि करने की योजना बनाई है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कल्याण कुमार ने बताया कि बैंक की मौजूदा समय में सभी 28 राज्यों और सात में से छह केंद्र शासित प्रदेशों में 4,585 शाखाएं हैं। बैंक की लगभग 65 प्रतिशत शाखाएं देश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं। मुंबई स्थित इस बैंक में कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 34,000 है। इनमें से 21,000 अधिकारी हैं और बाकी लिपिकीय कैडर में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...