लखनऊ, सितम्बर 1 -- सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने बैठक कर प्रदेश बार काउंसिल के गत 23 अक्टूबर के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बीते दिनों एल्डर कमेटी को प्रदेश बार काउंसिल ने एक माह के अंदर चुनाव कराने का निर्देश दिया था। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से गत 27 अगस्त को पारित प्रस्ताव जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव अवनीश दीक्षित ने प्रदेश बार काउंसिल के सचिव को गत 29 अगस्त को पत्र भेजकर कहा है कि बार काउंसिल द्वारा 23 अगस्त को पारित प्रस्ताव विधि विरुद्ध एवं क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर पारित किया गया है। लिहाजा सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बहुमत से उसे निरस्त करने का प्रस्ताव पारित करती है। प्रदेश बार काउंसिल ने 23 अगस्त को एक प्रस्ताव पारित कर सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा 22 फरवरी 2026 को पारित प्रस्ताव को निरस्त करते ह...