फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सेंट्रल पार्क लॉन व बैंक्वेट भवन के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम निवासी मयंक तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई अभिनव तिवारी नवोदय टाइम्स में कार्यरत है। 15 मई को अभिनव कार्यालय के काम से फरीदाबाद आया था। शाम करीब 6:15 बजे वापसी के दौरान एक तेज रफ्तार सफेद रंग की अज्ञात गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- कार से टक्कर मारकर बाइक सवार को 40 मीटर तक घसीटा हादसे में अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने घटना की कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आध...