सेंट्रल पर 30 अवैध वेंडर दबोचे, 30 हजार वसूले
कानपुर, मई 18 -- कानपुर। अनधिकृत रूप से प्लेटफार्मों और ट्रेनों में खाद्य सामग्री लाकर सेंट्रल स्टेशन पर बेचने वालों के खिलाफ रेलवे ने अभियान चलाया है। सात दिनों में 30 अवैध वेंडर पकड़े गए। इन सभी से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने बताया कि ये अवैध वेंडर इस भीषण गर्मी में बिना क्वालिटी जांच का भोजन लाकर स्टेशन परिसर और लंबे रूटों की विभिन्न ट्रेनों में बेच रहे थे। इस पर लगाम लगाने के लिए लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, स्टेशन परिसर में उधर-उधर थूक कर गंदगी फैलाने पर भी हर दिन सौ के आसपास लोग पकड़े जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.