कानपुर, मार्च 1 -- जीआरपी और आरपीएफ ने तस्करी करके लाए गए गांजा की खेप बरामद की है। तस्कर ने कबूला कि वह गांजा को कानपुर लाकर पांडुनगर, आर्यनगर, स्वरूपनगर इलाकों में सप्लाई करता था। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये से अधिक बताई गई है। सवा आठ किलो गांजा बरामद कर तस्कर को भी पकड़ा है। यह गांजा ओडिसा से लाया गया था। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार रात आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार व फोर्स के साथ रूटीन चेकिंग पर थे। इस दौरान हैरिसगंज पुल के उस पार से एक युवक आते दिखा। रोकने पर वह भागने लगा, जिसे दौड़ाकर दबोचा गया। उसके पास एक ट्राली बैग भी था जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें से गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजपुरा, पटियाला, पंजाब निवासी 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह है। उसने बताया क...