सेंट्रल पर रीडेवलपमेंट कार्य से तीन ट्रेनें निरस्त
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन के होने वाले रीडेवलपमेंट कार्य और टिनशेड हटाने की वजह से कुछ ट्रेनों को यहां से निरस्त करने का फैसला किया है। इनमें से कुछ ट्रेनें गोविंदपुरी तो कुछ चंदारी स्टेशन से चलेंगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के सिलसिले में प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3, 4 और 5 पर टिनशेड हटाने के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया जाएगा। इस फैसले के तहत 64630 फफूंद-कानपुर सेंट्रल गोविंदपुरी से 10 जुलाई से 24 जुलाई तक और 24 सितंबर से 8 अक्तूबर तक, 64645 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल गोविंदपुरी व 64593 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल दैनिक मेमू चंदारी स्टेशन से पूर्व शेड्यूल के तहत चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.