कानपुर, मई 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गांजा तस्कर असोम के गुवाहाटी से कानपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनों से खेप लाकर आसपास के जिलों में सप्लाई देते हैं। आरपीएफ औऱ जीआरपी ने बुधवार तड़के सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर दो के पास बने सुलभ शौचालय के पास दो संदिग्ध लोगों को तीन अटैचियों और तीन पिट्ठू बैग के साथ रोका। इस पर वह बैग छोड़ भागने लगे। दोनों को पकड़कर उनकी मौजूदगी में बैग, अटैची चेक किए तो पैकेट में गांजा मिला। छह बैग और अटैचियों से 74 किलो 230 ग्राम गांजा निकला। इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गई है। एसएन पाटीदार और ओएन सिंह ने बताया कि मथुरा, यूपी निवासी प्रेम कुमार और अलीगढ़ निवासी सुभाष को भी गांजा के साथ तस्करी में पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने सेंट्रल पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है...