सेंट्रल पर जनरल डिब्बों के सामने मिलेगी जनता थाली
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल पर रूककर चौतरफा रूटों पर ट्रेनों के जनरल कूपों में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कत के मद्देनजर डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने गुरुवार को जनता ट्रॉली का श्रीगणेश किया। खानपान मोबाइल ट्राली ट्रेनों के आगे-पीछे लगने वाले जनरल कूपों के सामने खड़ी होंगी। आईआरसीटीसी के सलाहकार अनिल तिवारी ने बताया कि अभी 10 ट्रॉली चालू की गई है। इसमें 20 रुपये में जनता थाली, 14 रुपये में रेल नीर और 50 रुपये मिनी मील मिलेगा। मिनी मील में छोला-चावल, राजमा चावल या फिर कढ़ी-चावल होंगे। एक प्लेटफार्म पर दो ट्राली रहेंगी। आकांशु गोविल ने निर्देश दिए हैं कि ट्राली में वैध औऱ स्वास्थ्य चेकअप वाले वेंडर ही रहें। यह भी पढ़ें- गर्मी में आग से बचाव और बुझाने के टिप्स दिए सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का पूरा पालन किया जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.