कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल के निर्देश पर सीआईटी रोमित चतुर्वेदी की अगुवाई में किलाबंदी फार्मूले पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह से शाम तक 32 ट्रेनों की तलाशी में 241 लोगों को बिना टिकट और गंदगी फैलाने में पकड़ा। एकाएक चेकिंग का असर शाम को ही दिखा और सामान्य दिनों की तुलना में 988 अधिक प्लेटफार्म टिकट जारी हुए। विशेष टिकट चेकिंग के तहत 218 बिना टिकट यात्रियों से 1,33,110 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ ही इधर-उधर गंदगी फैलाने वाले 23 यात्रियों से 2900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सभी यात्रियों को बिना टिकट न चलने व गंदगी न फैलने की हिदायत भी दी गई। इस प्रकार कुल 241 यात्रियों से 136010 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों में से छह दरोगा और सिपाही श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.