बेगुसराय, मार्च 19 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के आठवें दिन गुरुवार को समस्तीपुर ने सहरसा को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 307 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज कप्तान सत्यम ने 112 व अभिषेक ने 54 रनों का योगदान दिया। वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरेश और सुमन ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने 33 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें मो. आलम ने 114 रनों का योगदान दिया। वहीं, उनका साथ देते हुए आदित्य ने 108 रन बनाए। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुरुस्कर ने तीन व...