बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 लिए बेगूसराय टीम की घोषणा की गई है। इसमें युवराज को अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। विदित हो की एक अप्रैल से सेंट्रल जोन अंडर-19 का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में खेला जा रहा है। इसमें बेगूसराय के अलावा सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल है। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि बेगूसराय का मुकाबला तीन अप्रैल को समस्तीपुर के साथ, पांच अप्रैल को सुपौल के साथ, सात अप्रैल को खगड़िया के साथ और 11 अप्रैल को सहरसा के साथ खेला जाएगा। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय टीम की घोषणा करते हुए कहा कि टीम का चयन मैच के परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। टीम में युवराज (कप्तान), हर्ष कुमार (उपकप्तान), पुष्पम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.