बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला सोमवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बेगूसराय व खगड़िया के बीच खेला गया। इसमें बेगूसराय ने खगड़िया को 83 रनों से हराकर सेंट्रल जोन की चैंपियन बनकर बीसीए मेंस सीनियर ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। टॉस खगड़िया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेगूसराय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में चार विकेट खोकर 354 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय टीम के कप्तान दानिश आलम ने शानदार 110 गेंद में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, उनका साथ देते हुए पृथ्वी राज ने 46 गेंद में 88 रन बनाए। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन, सचि...