बरेली, जून 26 -- सेंट्रल जेल से फरार 25 हजार का इनामी कैदी दिनेश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बरेली, मुख्य संवाददाता। सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी कैदी दिनेश गुरुवार देर रात इज्जतनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल कैदी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरारी का विवरण एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी दिनेश पॉक्सो के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार को उसे 44 अन्य कैदियों के साथ 10 बंदीरक्षकों की निगरानी में सेंट्रल जेल के कृषि फार्म में काम पर भेजा गया था। इसी दौरान वह फरार हो गया था। फरारी...