वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। जेपी मेहता तिराहा से गणेश विहार अपार्टमेंट के बीच ऑटो सवार महिलाओं पर फब्तियां कसने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सात मई की भोर का वीडियो है। इसमें दो पर बाइक सवार पांच युवक दिख रहे हैं, जो ऑटो सवार महिला पर टिप्पणी कर रहे हैं। युवकों की पहचान की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...