वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। केंद्रीय कारागार में बुधवार को जिला जज संजीव शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, सिविल मजिस्ट्रेट रविशंकर शुक्ला ने निरीक्षण किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने उन्हें लौह एवं काष्ठ से निर्मित सामानों की जानकारी दी। न्यायिक अधिकारियों ने कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में नई सुबह संस्था की ओर से स्थापित मनोवैज्ञानिक हेल्थ सेंटर की जानकरी ली। सस्था के संस्थापक डॉ. अजय तिवारी की प्रशंसा की। कारागार की सर्किल नंबर चार के कैदियों से जेल में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनके मुकदमे के बारे में पूछा। यहां बेकरी, साड़ी एवं सिलाई उद्योग का निरीक्षण किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सीय परामर्शदाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश ...