आगरा, अक्टूबर 7 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक जागरुकता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के दांतों का परीक्षण किया। उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने सेंट्रल जेल की पाकशाला, चिकित्सा वार्ड का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों की समस्याओं के निराकरण के जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकार, अधिवक्ता उपलब्ध कराने...