वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय कारागार में संचालित बेकरी उद्योग में आधुनिक मशीनें लगाए जाने के बाद उत्पादन क्षमता में तीन गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। जेल अधिकारियों के अनुसार, मशीनों का औपचारिक शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा। इससे पहले यह बेकरी उद्योग पारंपरिक भट्टी के माध्यम से संचालित हो रहा था। केंद्रीय जेल प्रशासन को कोल इंडिया की ओर से सीएसआर फंड के तहत 17 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से ऑटोमैटिक गैस फायर्ड रोटरी रैक ओवन, बिस्किट प्रॉपर मशीन, प्लैनेटरी मिक्सर तथा बेकिंग ट्रे की खरीद की गई है। मशीनों की स्थापना और कैदियों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद उत्पादन भी प्रारंभ कर दिया गया है। जेलर अखिलेश कुमार ने बताया कि मशीनें लगने के बाद उत्पादन पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ गया है। वर्तमान मे...