कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर रविवार को पार्वती विश्वनाथ साहित्य संगठन के सहयोग से काव्य पाठ हुआ। इसमें युवा कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। कवयित्री सीमा सक्सेना ने अपनी कविता 'आजकल बेड़ियां तोड़ती बेटियां' ने खूब सराहना बटोरी। उन्नाव से आए कवि नरेंद्र कुमार ओसियां ने 'जब तक मां जिंदा है सेवा कर लो, वरना घर से जन्नत चली जाएगी' ने लोगों को भावुक कर दिया। संगठन के अध्यक्ष कुमार सर्वेश ने अपनी कविता 'प्यार में पड़ते देखा है' का पाठ किया। कवि शैलेन्द्र, आशुतोष अवस्थी, शिखा मिश्रा, हर्षित शर्मा, शालू यादव, सलोनी पटेल, निखिल श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, अर्जेंट सिंह, अभिषेक बाजपेई, शालिनी सिंह, मोहित उपाध्याय ने रचनाएं पेश कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...