कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट, आरपीएफ,जीआरपी,बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ संवेदनशील प्वाइंटों के अलावा सरकुलेटिंग एरिया, पार्सलघर, टिकटघर के अलावा प्रमुख ट्रेनों के कोच और यात्रियों का सामान चेक किया गया। सुरक्षा टीम ने पार्किंग ठेकेदार से कहाकि 24 घंटे से अधिक समय के लिए खड़े होने वाले वाहन मालिकों की आईडी की प्रति जरूर जमा कराएं। चेकिंग में 26 लोगों को अनाधिकृत प्लेटफार्मों पर मौजूद रहने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। यहां आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह एसीपी कैंट, एसएचओ रेलबाजार, सेंट्रल, निरीक्षक क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग कराई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरौनी जंक्श...