प्रयागराज, अप्रैल 27 -- ​झूंसी। आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में 'स्पिक मैके' की ओर से संगीत समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक एसके तिवारी और प्रधानाचार्य एके पांडेय ने किया। ​समारोह में मशहूर वॉयलिन वादक मैसूर मंजूनाथ और मालवी मंजूनाथ ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके साथ मृदंगम पर तुमुकर रविशंकर और तबला पर डॉ. विनोद मिश्र ने जुगलबंदी की। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आनंद किशोर, श्रेयश सहित बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...